Fantasy 'सुप्रीम' एक रहस्यमई सफर - Page 20 - SexBaba
  • From this section you can read all the hindi sex stories in hindi font. These are collected from the various sources which make your cock rock hard in the night. All are having the collections of like maa beta, devar bhabhi, indian aunty, college girl. All these are the amazing chudai stories for you guys in these forum.

    If You are unable to access the site then try to access the site via VPN Try these are vpn App Click Here

Fantasy 'सुप्रीम' एक रहस्यमई सफर

#104.

क्रिस्टी की बात सुनकर, तौफीक ने धूल के गुबार को थोड़ी देर तक देखा और अपना पैर जमीन पर तेजी से पटका।

तौफीक के पैर पटकने से धूल के कुछ और कण जमीन से उठकर हवा में रुक गये।

“इन कणो पर गुरुत्वाकर्षण का नियम क्यों नहीं काम कर रहा?" अल्बर्ट ने उन धूलकणो को देखते हुए कहा।

यह देख सुयश ने जमीन पर बैठकर एक जोर की फूंक उन धूलकणो पर मारी। सुयश के ऐसा करते ही सारे धूलकण भौंरे के जमीन पर बनाये गोल सी रेखाओ के ऊपर हवा में गोल-गोल तैरने लगे।

भौंरे का शरीर भी उस हवा में गोल-गोल नाचने लगा। यह देखकर सुयश, तौफीक सहित सभी लोग पीछे हट गये।

धूल के कणो से बना वह गुबार अब हवा में ऊपर उठने लगा। उसकी गति और आकार भी अब लगातार बढ़ते जा रहे थे।

धीरे-धीरे हवा का वह गोल दायरा एक चक्रवात में परिवर्तित हो गया। अब सभी फूलों के पौधे उसकी ओर खिंचने लगे।

तभी ब्रेंडन की निगाहें अपने फ़ेंके उस फूल की ओर गयी, जिससे यह पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ था। इतनी तेज हवा के होने के बाद भी वह फूल अपनी जगह पर पड़ा था।

चक्रवात अब और विकराल होता जा रहा था।

ब्रेंडन ने कुछ सोचने के बाद झुककर उस फूल को जमीन से उठा लिया। ब्रेंडन का अंदाजा था कि फूल को उठाने से यह पूरा घटनाक्रम बंद हो जायेगा, पर हुआ उसका बिल्कुल उलट।

ब्रेंडन के फूल उठाते ही वह चक्रवात तेजी से ब्रेंडन की ओर झपटा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ब्रेंडन का शरीर चक्रवात के घेरे में फंस गया था।

किसी के पास ब्रेंडन को बचाने का ना तो वक्त था और ना ही तरीका।

चक्रवात ने अब बहुत विशाल रूप धारण कर लिया था। इसी के साथ चक्रवात हवा में उठा और ब्रेंडन सहित आसमान में उड़कर गायब हो गया।

सभी हक्के-बक्के से वहां खड़े चक्रवात को जाते देखते रह गये।

“ये क्या था प्रोफ़ेसर?" सुयश ने अल्बर्ट से पूछा- “ऐसी किसी चीज के बारे में क्या आपने कहीं सुन रखा है?"

“नहीं कैप्टन....ऐसी किसी चीज का जवाब विज्ञान के पास तो नहीं मिलेगा।"

अल्बर्ट ने आह भरते हुए कहा- “एक छोटे से फूल और भौंरे से इतनी बड़ी परेशानी का पैदा हो जाना तो किसी भी दिमाग में नहीं आ सकता था।"

“आख़िर हमने अपने एक और साथी को खो दिया।" तौफीक ने दुख भरे स्वर में कहा।

“नक्षत्रा।" जेनिथ ने नक्षत्रा से पूछा- “क्या तुम बता सकते हो कि ये चीज क्या थी?“

“ये चीज एक मायाजाल थी।" नक्षत्रा ने कहा।

“ये मायाजाल क्या होता है?" जेनिथ ने फ़िर से पूछा- “और हां, कृपया आसान भाषा में समझाना। मुझे विज्ञान की ज़्यादा जानकारी नहीं है।"

“हमारे आसपास 2 ब्रह्मांड हैं, एक वह जो हमें आसमान में दिखाई देता है और एक वह जो हमारे आसपास के वातावरण में मौजूद है।" नक्षत्रा ने कहा- “हम पहले ब्रह्मांड के बारे में तो अब बहुत कुछ जानने लगे हैं, परंतु हम अपने आसपास मौजूद ब्रह्मांड के बारे में कुछ नहीं जानते और हमारे आसपास मौजूद ब्रह्मांड ही हमारे जीवन का आधार है।

इसिलये मैं तुम्हें आसपास के ब्रह्मांड के बारे में बताता हूँ। दरअसल हमारे ब्रह्मांड में मौजूद हर चीज कण से मिलकर बनी है और विज्ञान जानने वाले लोगो को पता है कि हर कण इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना है। जिसमें इलेक्ट्रॉन नकारात्मक और प्रोटॉन सकारात्मक होता है और यह दोनों ही कण नाभिक में बैठे न्यूट्रॉन के चक्कर लगाते हैं। यानी की साधारण भाषा में समझे तो वह छोटा सा कण भी अंदर से खोखला है और न्यूट्रॉन के गुरुत्वीय बल के कारण उसके चक्कर लगा रहा है। अब अगर तुम बाहर के ब्रह्मांड को देखो तो वो भी तो ऐसा ही है।

चन्द्रमा पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। पृथ्वी सूर्य के चारो ओर चक्कर लगा रही है। हमारी यह छोटी सी आकाशगंगा किसी दूसरी आकाशगंगा के चक्कर लगा रही है। ठीक उसी प्रकार अगर हम न्यूट्रॉन को करोड़ो गुना छोटा करे, तो उसमें भी एक ब्रह्मांड दिखाई देगा और उस ब्रह्मांड का सबसे छोटा कण है, जिसे हम ब्रह्मकण, हिग्स बोसन या आन्य नामों से जानते हैं।

इसी ब्रह्मकण ने हर जीव, हर तत्व को उत्पन्न किया है और सभी में अपने जीवन जीने के लिये विभिन्न प्रकार की क्षमताएं भी दी हैं। जैसे बाहरी दुनियां का ब्रह्मांड आपस में टकराकर एक नये ब्रह्मांड को जन्म देता है, ठीक उसी प्रकार कण का ब्रह्मांड भी आपस में टकराकर कुछ नये ‘इल्यूजन’ को जन्म देता है। हम इस ‘इल्यूजन’ को ही मायाजाल कहते हैं। इस मायाजाल पर हमारे भोतिक नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और ऐसा ही एक मायाजाल तुम्हें थोड़ी देर पहले दिखाई दिया है।"

इतना कहकर नक्षत्रा चुप हो गया। उसने जेनिथ की भावनाओं को महसूस किया तो पता चला कि उसकी बातें जेनिथ को केवल 12 प्रतिशत ही समझ में आई हैं। यह देख वह हंस दिया।

“तुम परेशान मत हो जेनिथ, मैं धीरे-धीरे तुम्हें पूरी विज्ञान की जानकारी दे दूँगा।" नक्षत्रा ने शांत जेनिथ को देख कहा।

जेनिथ ने धीरे से अपना सिर हिलाया और सभी के साथ आगे की ओर चल दी।

गुरुत्व शक्ति

(10 जनवरी 2002, गुरुवार, 16:00, सीनोर राज्य, अराका द्वीप)

लुफासा और सनूरा इस समय मकोटा महल में मकोटा के पास बैठे हुए थे।

“मैंने आज तुम्हें कुछ जरुरी काम करने के लिये बुलाया है लुफासा।" मकोटा ने लुफासा की ओर देखते हुए कहा।

“जी बताइये मान्त्रिक।"

लुफासा ने गहरी निगाहों से मकोटा की ओर देखते हुए कहा।

“दरअसल हमें अराका पर राज करने के लिये जैगन की शक्तियों की आवश्यकता है, पर इसके लिये पहले हमें जैगन को एक शक्ति प्राप्त करके देना होगा।" मकोटा ने कहा।

“कैसी शक्ति?" लुफासा ने मकोटा से पूछा।

“गुरुत्व शक्ति!" मकोटा ने कहा।

“गुरुत्व शक्ति? ... ये शक्ति क्या करती है मान्त्रिक?" लुफासा के शब्दो में व्यग्रता झलक रही थी।

“हर ग्रह के अंदर एक गुरुत्वाकर्षण शक्ति होती है, जिसकी वजह से उस ग्रह पर मौजूद सभी निर्जीव और सजीव चीज उस ग्रह की धरती से जुड़े रहते हैं। यह गुरुत्व शक्ति जिसके पास रहेगी, उस पर उस ग्रह के गुरुत्वाकर्षण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति विज्ञान के नियमो को तोड़कर एक अजेय शक्ति में परिवर्त्तित हो जायेगा।" मकोटा ने कहा।

“पर ऐसी शक्ति धरती पर मिलेगी कहां?" सनूरा ने बीच में बोलते हुए कहा।

मकोटा ने इस बार सनूरा की ओर देखा और फ़िर बोला- “यहां से पूर्व दिशा की ओर एक विशालकाय पर्वत है, जिसका नाम हिमालय है। हर वर्ष हिमालय में वह शक्ति 1 दिन के लिये प्रकट होती है और वह विशेष दिन कल ही है। इसलिये तुम्हें आज ही हिमालय के लिये निकलना होगा।"

“पर मान्त्रिक... ऐसी विचित्र शक्ति मुझे ऐसे ही तो मिल नहीं जायेगी। उसकी सुरक्षा में भी कुछ ना कुछ तो जरूर होगा।" लुफासा ने कहा- “क्या आप मुझे उसकी सुरक्षा के बारे में कुछ बता सकते हैं?"

“उसकी सुरक्षा वहां के बर्फ़ में रहने वाले कुछ साधारण इंसान ही करते हैं, इसलिये उसको लाने में तुम्हें ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।" मकोटा ने लुफासा को समझाया।

“फ़िर ठीक है, मैं आज ही गुरुत्व शक्ति को लाने के लिये चला जाऊंगा। पर मान्त्रिक क्या मैं जान सकता हूँ की जैगन यह शक्ति लेकर क्या करने वाला है?"

“जैगन का एक महाशक्तिशाली योद्धा एक बार एक युद्ध में धरा शक्ति से टकराते हुए जमीन पर गिर गया। जैगन लाख कोशिशों के बाद भी उसे जमीन से उठा नहीं पा रहा, तभी उसे गुरुत्व शक्ति के बारे में पता चला। दरअसल गुरुत्व शक्ति, धरा शक्ति की काट है और उसके द्वारा उस योद्धा को जगाया जा सकता है। इसिलये जैगन ने यह महान कार्य करने के लिये हमें चुना है।" मकोटा ने कहा।

मकोटा की बात सुनकर लुफासा एक पल में ही समझ गया कि मकोटा सरासर झूठ बोल रहा है, क्यों कि उसने पहले ही जैगन को पिरामिड में बेहोश हालत में देख लिया था।

लुफासा जान गया कि गुरुत्व शक्ति का उपयोग जैगन के महायोद्धा को जगाने के लिये नहीं, बल्कि स्वयं जैगन को जगाने के लिये होना था।

लेकिन इस समय लुफासा के पास और कोई चारा नहीं था, इसलिये वह गुरुत्व शक्ति लाने को तैयार हो गया।

तभी मकोटा ने लुफासा को एक दिशा यंत्र देते हुए कहा- “यह एक दिशा यंत्र है, ये तुम्हें गुरुत्व शक्ति के स्थान तक रास्ता दिखायेगा।"

मकोटा ने कुछ देर तक जब लुफासा और सनूरा को और कोई प्रश्न ना पूछते हुए देखा तो उन्हे वहां से जाने का इशारा कर दिया।

मकोटा का इशारा पाकर लुफासा और सनूरा वहां से चल दिये।

प्राचीन शिव मंदिर

(11 जनवरी 2002, शुक्रवार, 05:30, हिमलोक, हिमालय पर्वत)

अगले दिन शलाका नहा-धोकर ताजा हो गयी थी।

शिवन्या ने शलाका के लिये भारतीय परिधान भेज दिये थे। भारतीय वस्त्र और फूलों के श्रृंगार में शलाका बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी।

थोड़ी देर में शिवन्या शलाका को लेने के लिये आ गयी। दोनों बाहर निकले तो शलाका ने देखा कि जेम्स भी भारतीय परिवेश में तैयार होकर बाहर रुद्राक्ष के साथ खड़ा था।

बाहर लगभग 20 लोग और थे, उसमें से कुछ ब्राह्मण और कुछ फूलों की टोकरियां उठाये सेवक और सेविकाएं थी।

ब्राह्मणो के हाथों में पूजा का सामान था।

सभी ने सफेद रंग के वस्त्र पहन रखे थे। एक विशालकाय स्लेज भी बाहर खड़ा था।

शिवन्या और शलाका को बाहर निकलते देख सभी उस बड़े स्लेज पर खड़े हो गये। इस बड़े स्लेज को 6 बर्फ़ पर चलने वाले घोड़े खींच रहे थे।

रुद्राक्ष, शिवन्या और शलाका रेंडियर वाले छोटे स्लेज पर बैठ गये। जेम्स भी उसी स्लेज पर सवार हो गया।

दोनों ही स्लेज बर्फ़ के रास्ते पर चल दिये।

जेम्स को यह सब कुछ बहुत अलग और अच्छा लग रहा था। उसे तो सबकुछ एक सपने की तरह महसूस हो रहा था।

“क्या मैं कुछ चीज आपसे पूछ सकता हूँ?" जेम्स ने शलाका की ओर देखते हुए पूछा।

“हां-हां पूछो जेम्स।" शलाका ने अनुमित देते हुए कहा।

“यह गुरुत्व शक्ति है क्या? मेरा मतलब है कि इस शक्ति का जन्म कैसे हुआ?" जेम्स ने उत्सुकता दिखाते हुए पूछा।

लेकिन इससे पहले कि शलाका इस बात का कोई जवाब देती, शिवन्या बीच में ही बोल पड़ी-

“हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगीरथ ने अपने पूर्वजो को मुक्ति दिलाने के लिये देवी गंगा का आव्हान किया, तो सबसे बड़ी समस्या यह थी कि गंगा के वेग को पृथ्वी नहीं संभाल पाती, जिसकी वजह से गंगा पाताल में चली जाती।

भगीरथ ने अपनी यह समस्या महा..देव को कही। महा..देव गंगा के वेग को अपनी जटाओं में रोकने के लिये तैयार हो गये, पर महा..देव जानते थे कि गंगा के वेग को संभालना इतना भी आसान ना था। इसके लिये महा..देव ने पहले गंगा से उनका एक बूंद अंश मांगा और उस अंश को चन्द्रमा के तेज से गुरुत्व शक्ति में परिवर्त्तित कर गुरुत्वाकर्षण से मुक्त कर दिया। देवी गंगा की वह प्रथम बूंद का अंश ही गुरुत्व शक्ति है, जो आज भी हिमालय के गर्भ में बसे शि..व मंदिर में रखी है। यह बूंद जिस पर गिरेगी, उसमें किसी भी ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होने की शक्तियां आ जायेंगी।"

“अगर यह बूंद किसी पर गिरे तो क्या यह समाप्त हो जायेगी?" जिज्ञासु जेम्स ने फ़िर से सवाल किया।

“अगर यह बूंद किसी योग्य व्यक्ति पर गिरती है, तो उस व्यक्ति में शक्तियां आने के बाद एक नयी बूंद इस डिबिया में आ जायेगी, पर अगर गलती से भी यह बूंद किसी अयोग्य व्यक्ति पर गिरी तो यह बूंद सदा-सदा के लिये नष्ट हो जायेगी।"

“तो क्या आज तक यह बूंद किसी पर गिरी है?" जेम्स ने पूछा।

“हां....ये बूंद महाशक्तिशाली हनुका पर गिरी है।" शिवन्या ने कहा- “हनुका वही हैं जो कल आपको पकड़ कर लाये थे।"

जेम्स शिवन्या की बातें सुनकर चमत्कृत हो गया। तभी वह सभी लोग एक छोटे से पहाड़ पर पहुंच गये।

पहाड़ के ऊपर काफ़ी समतल क्षेत्र भी था।

सभी लोग वहां रथ से उतरकर जमीन के पास खड़े हो गये थे। इस समय चारो ओर उजाला फैल गया था, पर सूर्य की अभी पहली किरण नहीं आयी थी।

ब्राह्मणो ने तब तक वहां पर पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। उन्होंने एक खाली स्थान पर रोली, अक्षत और फूलों से 2 स्वास्तिक व ओऽम की आकृति बना दी।

चारो ओर बर्फ़ की सफेद चादर बिछी हुई थी। बहुत ही मनोरम और शुद्ध वातावरण था। सूर्यदेव के आने के पहले अरुण ने चारो ओर अपनी दिव्य छटा बिखेर दी थी।

आख़िरकार वह मंगलमयी बेला आ गयी। सूर्यदेव की पहली रश्मि अपनी दिव्य ज्योति लिये हुए उस पवित्र वातावरण में प्रविष्ट हुई।

सूर्य की पहली किरण देख ब्राह्मणो ने शंख, घंटे, डमरू और मृदंग की ध्वनि करनी शुरू कर दी।

जैसे ही सूर्य की पहली किरण ने बर्फ़ पर बनी उस ओऽम की आकृति को छुआ, एक गड़गड़ाहट के साथ जमीन के अंदर से एक विशालकाय सोने का शि.व-मंदिर प्रकट होना शुरू हो गया।

चारो ओर से सभी ने शि.व तांडव …पढ़ना शुरू कर दिया। श्रद्धावश शलाका और जेम्स के हाथ भी जुड़ गये।

इतने शुद्ध वातावरण में इस प्रकार की ध्वनि सभी को वशीभूत कर रही थी। कुछ ही देर में महादेव का वह पवित्र मंदिर बर्फ़ से पूरा बाहर आ गया।

तब तक शि..व तांडव…. के 17 श्लोक भी पूरे हो गये। शलाका, शिवन्या और रुद्राक्ष को लेकर मंदिर में प्रवेश कर गयी।

मंदिर के बीच में एक गोलाकार पीठम् के बीच महा..देव का एक शि.वलिंग विराजमान था। शि.व.लं.ग के ऊपर नागराज वासुकि का फन एक छत्र की तरह से महा.देव पर छाया हुआ था। उसके ऊपर एक छेद की हुई सोने की एक मटकी में जल की धारा निरंतर ज्योतिर्लिंग पर गिर रही थी।

उस सोने की मटकी के ऊपर ढक्कन की तरह से एक सोने की डिबिया रखी हुई थी, जिसमें उपस्थित थी गुरुत्व शक्ति।

जारी रहेगा_______✍️
 
#105.

सभी लोगो ने विधिवत भगवान महा..देव की उपासना की और उसके बाद मंदिर से बाहर आ गये।

लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कह पाता, अचानक एक जोर की आंधी चलने लगी।

“अरे ये आँधी कैसी?" रुद्राक्ष ने कहा- “मौसम तो बिल्कुल साफ है।"

तभी शिवन्या की नजर आसमान में उड़कर उधर आते एक विशाल गरुड़ पर पड़ी।

“अरे ये विशाल गरुड़ कैसा है?" शिवन्या ने कहा- “कहीं ये कोई माया तो नहीं?" अब सभी की नजर उस गरुड़ पर थी।

“कहीं ये देवताओं के द्वारा भेजा गया कोई जीव तो नहीं जो आज इस विशेष मौके पर महादेव के दर्शन के लिये आया है।" रुद्राक्ष ने कहा।

धीरे-धीरे उड़ता हुआ गरुड़ उनके पास आकर जमीन पर उतर गया। रुद्राक्ष ने सभी को हाथ के इशारे से कुछ भी गलत करने से रोक रखा था।

वह गरुड़ और कोई नहीं वरन लुफासा था। जो कि हिमालय की दूरी अराका से ज़्यादा होने के कारण गरुड़ बनकर आया था।

लुफासा ने एक नजर वहां खड़े सभी लोगो पर मारी। शलाका पर नजर पड़ते ही लुफासा बुरी तरह से हैरान रह गया।

“ये...इस लड़की का चेहरा तो बिल्कुल देवी शलाका जैसा है... कौन हो सकती है ये? कहीं ये भी तो अराका पर रहने वाली लड़की की तरह बहुरूपिया तो नहीं... जरूर ऐसा ही होगा। नहीं तो देवी शलाका यहां पर कहां से आयेंगी? और वैसे भी इस लड़की के वस्त्र स्थानीय लग रहे हैं।"

लुफासा ने यह सोच अपना ध्यान शलाका से हटाकर मंदिर की ओर कर लिया।

चूंकि वहां खड़े किसी भी व्यक्ति ने लुफासा के लिये प्रतिरोध उत्पन्न नहीं किया था, इसलिये लुफासा भी अभी तक शांत था।

रुद्राक्ष की नज़रें ध्यान से अभी भी गरुड़ को देख रहीं थी।

अब लुफासा चलता हुआ मंदिर के द्वार तक जा पहुंचा। उस की नजर मंदिर के अंदर की ओर गयी।

कुछ ही देर में लुफासा ने सोने की मटकी पर रखी उस डिबिया को देख लिया, जिसमें कि गुरुत्व शक्ति मौजूद थी।

लुफासा ने एकाएक मच्छर का रूप धारण कर लिया और मंदिर के अंदर प्रविष्ट हो गया।

“अरे यह गरुड़ कहां गायब हो गया?" रुद्राक्ष ने गरुड़ को गायब होते देख आश्चर्य से कहा।

सभी की नजर मंदिर के बाहर चारो ओर फिरने लगी।

“कहीं वह कोई शैतानी शक्ति तो नहीं थी, जो गुरुत्व शक्ति लेने आयी हो?"

शिवन्या ने कहा- “रुद्राक्ष गुरुत्व शक्ति पर ध्यान दो। वह जरूर उधर ही होगा।"

शिवन्या की बात सुन रुद्राक्ष मंदिर के अंदर की ओर आ गया। गुरुत्व शक्ति अब भी अपने स्थान पर रखी थी। उसे देख रुद्राक्ष ने चैन की साँस ली।

तभी लुफासा ने चील का रुप धारण किया और गुरुत्व शक्ति वाली डिबिया को उठाकर बाहर की ओर भागा।

रुद्राक्ष जब तक बाहर निकला, लुफासा काफ़ी आगे पहुंच गया था।

तभी रुद्राक्ष के दाहिने हाथ से नीले रंग की ऊर्जा का एक जाल निकला और वह बिजली की तेजी से जाकर चील के आगे आ गया।

वह जाल एक मानिसक तरंगों का बना था, जिसे लुफासा बिल्कुल भी समझ नहीं पाया। वह तेजी से जाल से टकराया और जमीन पर गिर पड़ा।

लुफासा के गिरते सोने की डिबिया उसके चील के पंजों से निकलकर दूर गिर गयी।

“शिवन्या गुरुत्व शक्ति उस चील के पास गिरी है, तुरंत उसे उठाओ, मैं इस शैतानी शक्ति को संभालता हूँ।" रुद्राक्ष ने चीखकर शिवन्या को सावधान किया।

तब तक लुफासा संभल चुका था। अब उसकी नजर रुद्राक्ष के नीले से चमक रहे हाथों की ओर थी।

लुफासा ने मानिसक शक्ति को कभी देखा तक नहीं था, इसिलये वह ये विचित्र शक्ति देखकर थोड़ा घबराया दिख रहा था।

इस बार रुद्राक्ष ने अपने दोनों हाथों को ताली बजाने वाली शैली से हवा में जोर से लहराया।

रुद्राक्ष के दोनों हाथों से नीले रंग के मानिसक तरंगो से बने विशाल हाथ निकले और चील बने लुफासा की ओर बढ़े।

लुफासा एक क्षण में ही समझ गया कि खतरा दोनों तरफ से है।

इसिलये उसने उछलकर स्वयं को बचाया अगर वह स्वयं को नहीं बचाता तो दोनों हाथों के बीच उसके एक और रुप की चटनी बन जानी थी।

रुद्राक्ष के दोनों मानिसक हाथ गर्जना करते हुए आपस में टकराये। लुफासा उस वार से तो बच गया, पर दोनों हाथों के टकराने से जो ऊर्जा पैदा हुई उसके प्रभाव से नहीं बच पाया।

चील बना लुफासा इस बार बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

शलाका इस पूरे युद्ध का मजा ले रही थी। उसे पता था कि रुद्राक्ष और शिवन्या हर हाल में यह युद्ध जीत जायेंगे।

लुफासा समझ गया कि चील रुप में रुद्राक्ष से बचना मुश्किल है।

इसिलये उसने एक बार फ़िर सोने की डिबिया पर नजर मारी, जो कि उससे कुछ दूरी पर गिरी पड़ी थी और शिवन्या लुफासा को देखते हुए उस डिबिया की ओर बढ़ रही थी।

लुफासा एक बार फ़िर से डिबिया की ओर झपटा। इस बार उसकी एक नजर रुद्राक्ष पर भी थी।

लुफासा को डिबिया पर फ़िर से झपटते देख रुद्राक्ष ने इस बार लुफासा पर मानिसक तरंगो से बने तीरों की बौछार कर दी।

चूंकि इस बार लुफासा का पूरा ध्यान रुद्राक्ष पर था, इसिलये लुफासा कलाबाजी खाते हुए हर तीर से बच गया। पर इस तीर से और रुद्राक्ष से बचने के चक्कर में लुफासा का ध्यान शिवन्या की ओर नहीं गया।

अब शिवन्या के दोनों हाथ मानिसक तरंगो से नीले हो गये। इससे पहले कि लुफासा का ध्यान शिवन्या की ओर जाता, शिवन्या ने दोनों हाथों से मानिसक तरंगो का एक हथौड़ा बनाया और उसे खींचकर चील बने लुफासा पर मार दिया।

लुफासा उस हथौड़े में पूरी तरह से पिस गया और चील बना उसका वह रुप धुआं बनकर गायब हो गया।

चूंकि चील से पहले लुफासा मच्छर के रुप में था, इसलिये वह मच्छर के ही रुप में फ़िर से शि.व मंदिर के अंदर प्रकट हुआ।

“बाप रे ... मान्त्रिक तो कह रहे थे कि यहां पर साधारण लोग होंगे,पर गुरुत्व शक्ति की सुरक्षा का भार तो बहुत ही खतरनाक लोगों के हाथों में है। अभी वह लोग मुझे मरा समझ रहे हैं, यही मौका है उन पर टूट पड़ने का।"

इतना सोच मच्छर बना लुफासा उसी रुप में मंदिर के बाहर आ गया। उधर रुद्राक्ष और शिवन्या बर्फ में चील की लाश ढूंढ रहे थे।

लुफासा की नजर एक बार वहां खड़े सभी लोगों पर गयी और फ़िर कुछ दूर गिरी पड़ी उस सोने की डिबिया की ओर गयी, जो अब भी वहां बर्फ पर पड़ी थी।

अचानक लुफासा ने एक विशाल आग उगलते ड्रैगन का रुप ले लिया। किसी की भी समझ में नहीं आया कि यह ड्रैगन अचानक यहां कहां से आ गया?

इससे पहले कि कोई कुछ और समझ पाता, ड्रैगन बने लुफासा ने अपने मुंह से जोर की आग निकाली, पर इस बार उसका लक्ष्य वहां मौजूद कोई व्यक्ति नहीं बल्कि वह बर्फ का पहाड़ था।

इतनी तेज अग्नि की वजह से बर्फ के पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर वहां मौजूद सभी लोगो पर गिरने लगा। यहां तक कि वह शि.व मंदिर भी अब बर्फ की चपेट में आने वाला था।

यह देख शिवन्या और रुद्राक्ष ने अपनी पूरी मानिसक शक्तियों को एकत्र कर दोनो की सम्मिलित शक्ति से मानिसक ऊर्जा का एक विशाल अर्द्धगोला तैयार किया, जिसके नीचे मंदिर और सभी लोग छिप गये।

बर्फ का एक विशाल भाग टूटकर सभी पर गिरा, पर मानिसक शक्तियों से ढके होने के कारण ना तो कोई व्यक्ति मरा और ना ही मंदिर के मंडप या ध्वज को कोई नुकसान पाहुंचा।

थोड़ी ही देर में रुद्राक्ष और शिवन्या ने उस अर्द्धगोले पर पड़ी सारी बर्फ को हटाकर बाहर आ गये।

पर तब तक लुफासा गुरुत्व शक्ति वाली सोने की डिबिया उठा हवा में उड़ गया था।

“हे ईश्वर, अब क्या होगा?" शिवन्या ने डरते हुए रुद्राक्ष की ओर देखा- “गुरुत्व-शक्ति तो गलत हाथों में चली गई। अब अगर हम इसे लाकर शाम होने के पहले इस मंदिर में नहीं रखते हैं तो हमें महा..देव के कोप का भाजन बनना पड़ेगा।"

“इतनी जल्दी हम उस शैतान को ढूंढकर गुरुत्व-शक्ति कैसे वापस ला पायेंगे?" रुद्राक्ष के भी शब्दों में अब चिंता साफ झलक रही थी- “धर्मगुरु.... अब धर्मगुरु नीमा ही हमें इस मुसीबत से बचा सकते हैं।"

शिवन्या ने भी सहमित में सर हिलाया।

रुद्राक्ष ने आँख बंदकर मानिसक तरंगो से धर्मगुरु नीमा से संपर्क स्थापित किया और वहां की पूर्ण घटना की जानकारी दे दी।

“अब आप ही हमें इस मुसीबत से बाहर निकाल सकते हैं धर्मगुरु।" रुद्राक्ष ने नीमा से कहा।

“तुम परेशान मत हो रुद्राक्ष।" नीमा ने रुद्राक्ष को आश्वासन देते हुए कहा- “हनुका के पास भी गुरुत्व-शक्ति है। वह अपनी शक्ति से पृथ्वी के किसी भी कोने से गुरुत्व-शक्ति को ढूंढ सकता है और वही एक ऐसा है जिसे कोई नहीं हरा सकता। वह शाम ढलने के पहले गुरुत्व-शक्ति वापस अवश्य ले आयेगा। तब तक तुम लोग वहीं शि.व मंदिर के पास रहो। ये ध्यान रहे कि जब तक मंदिर बर्फ़ के बाहर है, तब तक तुम लोगों को वहीं रहना है।"

“ठीक है धर्मगुरु।" यह कहकर रुद्राक्ष ने संपर्क काट दिया और सबको सारी बात बताकर वहीं बैठ गया।

रुद्राक्ष को बैठते देख सभी अब उस स्थान पर बैठ गये।

तभी कहीं दूर बर्फ पर एक धमाका सा हुआ और बिजली की गति से आसमान में उड़कर जाता हुआ हनुका दिखाई दिया।

अब सभी को इंतजार था, हनुका के लौटने का।

क्रमशः:

प्रश्नावली

तो दोस्तों जैसा कि आप देख रहे हैं कि पिछली बार की तरह यह

कहानी तेजी से बढ़ता जा रही है और हर पेज पर आपके दिमाग एक नया प्रश्न खड़ा करता जा रहा है। प्रश्नो की संख्या अब इतनी ज़्यादा हो चुकी है कि अब वह मस्तिष्क में एकत्रित नहीं हो पा रहे हैं। तो क्यों न इन सारे प्रश्नो को एक जगह पर एकत्रित कर ले-

1) क्या वेगा अराका द्वीप के बारे में सबकुछ जानता था?

2) ‘अटलांटिस का इतिहास’ नामक किताब ‘लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस’ में कैसे पहुंची? क्या इसके लेखक वेगा के बाबा कलाट ही थे? क्या इस किताब से और भी राज आगे खुले?

3) क्या वेगा को सम्मोहन आता था?

4) शैफाली के द्वारा बजायी गयी सीटी से पोसाइडन पर्वत की मूर्ति की आँखें लाल कैसे हो गयी? शैफाली के कानो में फुसफुसा कर बार-बार बोलने वाली आवाज किसकी थी?

5) विचित्र पेड़ ने शैफाली को अपने आप सारे नीले फल कैसे दे दिये?

6) ट्रांस अंटार्कटिक के पहाड़ों में दबा शलाका का महल असल में क्या था?

7) पानी से निकलने वाला मगरमच्छ मानव कौन था? शैफाली के ‘जलोथा’ कहने पर वह डर कर वापस क्यों चला गया?

8) वेगा पर आक्रमण करने वाला वह बाज कौन था? वह वेगा से वह किताब क्यों छीनना चाहता था?

9) जमीन पर वह विचित्र आकृतियाँ वाले पत्थर कैसे थे? क्या वह सच में भविष्य के बारे में बता रहे थे?

10) अराका द्वीप का निर्माण किसने किया था? और वह पानी पर अपने आप कैसे चलता था?

11) क्या सुयश की पीठ पर बना सूर्य की आकृति वाला टैटू बस एक सामान्य टैटू है? शलाका की मूर्ति छूने पर सुयश के टैटू में किस प्रकार की शक्ति ने प्रवेश किया था? शलाका महल की दीवार पर सुयश के टैटू वाली आकृति कैसे बनी थी?

12) दूसरी क्रिस्टी बनकर जेनिथ के अपहरण की कोशिश करने वाली लड़की कौन थी?

13) अटलांटिस के सिक्के का क्या रहस्य था? उसे शैफाली के पास कौन छोड़ गया था?

14) क्या देवी शलाका के भाइयों के पास सप्त शक्ति थी?

15) शलाका 5000 सालो से अपने भाइयों के साथ क्यों शीत-निद्रा में थी?

16) नयनतारा पेड़ का क्या रहस्य था?

17) वेगा की जोडियाक वॉच का क्या रहस्य था? क्या सच में उसका आविष्कार रिंजो- शिंजो ने किया था? या फिर वह धरा और मयूर की धरा-शक्ति का कमाल था।

18) शलाका मंदिर में मिलने वाली शलाका की मूर्ति का क्या रहस्य था? मूर्ति को छूने पर युगाका ने सुयश के मरने की कल्पना क्यों की?

19) लुफासा की इच्छाधारी शक्ति का क्या रहस्य था?

20) सीनोर राज्य में मकोटा ने पिरामिड क्यों बनवाया था?

21) मकोटा के द्वारा आकृति को दिये ‘नीलदंड’ में क्या विशेषताएं थी?

22) आकृति का चेहरा शलाका से कैसे मिलने लगा? वह पिछले 5000 सालो से जिंदा कैसे है?

23) ऐमू के अमरत्व का क्या राज है?

24) जैगन का सेवक गोंजालो का क्या राज है? सीनोर राज्य में उसकी मूर्ति क्यों लगी है?

25) क्या सनूरा की शक्तियों का राज एक रहस्यमय बिल्ली है?

26) अराका द्वीप से निकलने वाली ‘विद्युत चुम्बकिय तरंगों’ का क्या रहस्य था?

27) उड़ने वाली झोपड़ी का क्या रहस्य था?

28) सुयश का शलाका की मूर्ति को छूने पर शलाका को कैसे पता चल जाता था?

29) शलाका महल में मौजूद वह सिंहासन क्या हनुका का था? और वह समय यात्रा किस प्रकार कराता था?

30) वेदालय किस प्रकार का विद्यालय था? उसमें पढ़ाई किस प्रकार कराई जाती थी?

31) कैलाश पर्वत के पास स्थित 15 लोक का रहस्य क्या था? उसे किसने और क्यों बनाया था? आज के समय में वह विद्यालय क्यों बंद हो गया?

32) आर्यन कौन था? अगर वह सुयश था तो क्या सुयश का पुनर्जन्म हुआ है?

33) ब्रह्मकलश के अमरत्व का क्या रहस्य था?

34) रुद्राक्ष-शिवन्या, विक्रम-वारुणी, धरा-मयूर या वेदालय में मौजूद अन्य जोड़े कौन थे?

35) सप्ततत्व या ब्रह्मकण में कौन सी शक्तियां समायी थी?

36) क्या कैलाश पर्वत के पास समय तेज चलता था?

37) वुल्फा कौन था? क्या उसमें भी शैतानी शक्तियां थी?

38) उड़नतस्तरी के अंदर मौजूद 6 फुट का हरा कीड़ा बाकी कीडो से अलग क्यों था? वह इन्सानों की तरह कैसे चल रहा था?

39) मकोटा के सर्पदंड का क्या रहस्य था?

40) शैफाली की आँखों में सर्प की तरह ऐमू की तश्वीर कैसे उभर रही थी?

41) वेगा पर हुआ टुंड्रा हंसऔर बुल शार्क का हमला क्या साधारण हमला था?

42) क्या वेगा को अपनी जोडियाक वॉच का रहस्य पता चल पाया?

43) व्योम को जो जगह पानी के नीचे दिखाई दी, वह जगह क्या थी?

44) तिलिस्मा प्रोजेक्ट क्या था? उसका नियंत्रण करने वाला कैस्पर क्या सच में एक कंप्यूटर प्रोग्राम मात्र

ही था?

45) व्योम के सामने काँच के कैप्सूलनुमा ट्यूब में बैठकर समुद्र में जाने वाला व्यक्ति कौन था?

46) नकली ब्लू व्हेल का निर्माण किसने किया था? क्या यह वही व्हेल थी, जिसने ‘सुप्रीम’ के समय में सुयश पर पानी उछाला था?

47) तिलिस्मा के प्रोजेक्ट ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ और ‘सात सिर वाले योद्धा’ का क्या रहस्य था?

48) क्या अराका द्वीप के गुप्त स्थान में ट्रांसमिट मशीन लगी थी? जिसने व्योम को सामरा राज्य में ट्रांसमिट कर दिया था?

49) नक्षत्रा की शक्तियों का क्या रहस्य था?

50) गिलफोर्ड का क्या हुआ? वह लाल किताब क्या थी? जिसे गिलफोर्ड देवी की मंदिर से लेकर भागा था?

51) त्रिकाली को सुप्रीम के डूबते समय अचानक से बर्फ की शक्तियां कैसे मिल गयी? जो कि उसे स्वयं भी नहीं पता थी।

52) शैफाली ने युगाका की वृक्ष शक्ति कैसे छीन ली? और शैफाली के पास शक्तियां अपने आप कैसे बढ़ती जा रहीं थी?

53) हनुका कौन है? उसके पास गुरुत्व-शक्ति कैसे आयी?

54) सामरा राज्य पर स्थित अटलांटिस वृक्ष का क्या रहस्य है? उसने किस प्रकार युगाका को वृक्ष शक्ति दी?

55) अटलांटिस वृक्ष से निकलकर जो रोशनी व्योम के अंदर समायी, वह कैसी थी?

56) महाशक्ति मैग्रा कौन है? और कलाट को उसका हज़ारों वर्ष से इंतजार क्यों है?

57) मैग्रा पंचशूल प्राप्त करने के बाद पोसाइडन के विरूद्ध ही क्यों काम करने लगी?

58) सागरिका, वेरिका, अग्निका आदि चमत्कारी पुस्तको का क्या रहस्य था?

59) सागरिका की कविताएँ क्या भविष्य बताती थी?

60) मेडूसा की मूर्ति का क्या रहस्य था? वह रात में सजीव होकर शैफाली को मैग्रा के सपने क्यों दिखा रही थी?

61) मैग्रा की सवारी ड्रेंगो का क्या रहस्य था? वह ड्रेगन और हाइड्रा दोनों में कैसे परिवर्तित हो जाता था?

62) समुद्र की तली के दरार में बना वह स्वर्ण महल किसका था? जिसमें से मैग्रा ने पंचशूल प्राप्त किया था।

63) 2 सिर वाला जलदैत्य कराका कौन था?

64) मैग्रा की शक्तियों का श्रोत क्या था?

65) अंटार्कटिका में बने शलाका महल के कमरे में मौजूद उस स्टीकर वाले दरवाजे का क्या रहस्य था?

66) रुद्राक्ष और शिवन्या की घातक मानिसक शक्तियों का क्या राज था?

67) ब्रेंडन और जॉनी को ले जाने वाला वह मायाजाल कैसा था?

68) गुरुत्व-शक्ति के हर वर्ष जमीन के नीचे से प्रकट होने के पीछे का क्या रहस्य था?

69) क्या हनुका समय रहते गुरुत्व-शक्ति को वापस ला सका?

70) क्या सुयश के साथ बचे बाकी सदस्य मायावन को पार करके तिलिस्मा तक पहुंच सके?

71) क्या मायावन अब और ज़्यादा खतरनाक हो गया था? ऐसे ही ना जाने कितने सवाल होंगे जो आपके दिमाग में घूम रहे होंगे।

तो दोस्तो इन सारे अनसुलझे सवालों के जवाब हमारी इस कहानी की अगले भाग में देंगे जिसका नाम है- “एक रहस्यमय जंगल-मायावन”

जिसमें हम आपको ले चलेंगे, इस पृथ्वी के सबसे खतरनाक भूभाग में, जहां पर छिपी तिलिस्मी मौत बेसब्री से अपने शिकार का इंतजार कर रही है।...................:yo:

तो दोस्तों इसके साथ मुझे फिर से 2-4 दिन की छुट्टी की इजाजत दीजिए ताकि अगली कड़ी को लेकर आपके सामने इसी थ्रेड पर जल्दी प्रकट हो जाऊँ।

आपका अपना राज शर्मा 🙏🏼
 
Friends abhi apun bhi staff me aa gaya hai, aap log hamare sath itne din se jude ho is liye aapko batana farz bxnta hsi :D
 
So friends, :yo:

Aaj se fir story aage badhayenge, agla chapter jo ki araka se mayavi jungle ka hoga, uska first update aaj raat ko 99% aayega:yay:
 
#106.

“मायावन: एक रहस्यमय जंगल”

दोस्तों माया सभ्यता अमेरिका की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में गिनी जाती है, जिसके प्राप्त अवशेषों में कई देवताओं जैसे शि..व, ग..श और ना..रा.. आदि देवताओं की मूर्तियां प्रचुर मात्रा में पायी गयी हैं। भारतवर्ष से इतनी दूर आखिर कैसे हिंदू सभ्यता विकसित हुई? यह आज भी रहस्य बना हुआ है।

कुछ पुरातत्वविद् माया सभ्यता का सम्बन्ध दैत्यराज मयासुर से जोड़ते हैं। मयासुर, एक ऐसा दैत्य, जिसे उसके अद्भुत निर्माण कार्य के लिये देवताओं ने भी सराहा। तारका सुर के समय में ‘त्रिपुरा ’ नामक 3 भव्य नगरों का निर्माण, दैत्यराज वृषपर्वन के लिये बिंदु सरोवर के निकट अद्भुत सभा कक्ष का निर्माण, रामायण काल में रावण के लिये सोने की लंका का निर्माण एवं महाभारत काल में पांडवों के लिये, खांडवप्रस्थ के वन में अकल्पनीय इन्द्रप्रस्थ का निर्माण मयासुर की अद्भुत शिल्पकला की कहानी कहतें हैं।

रावण की पत्नि मंदोदरी का पिता मयासुर, वास्तुशिल्प और खगोल शास्त्र में प्रवीण था। खगोल शास्त्र के क्षेत्र में मयासुर ने सूर्य से विद्या सीखकर ‘सूर्य सिद्धान्तम’ की रचना की। आज भी हम ज्योतिष शास्त्र की गणनाएं सूर्य सिद्धान्तम के आधार पर ही करते हैं।

म..देव के इस परमज्ञानी शिष्य ने किस प्रकार की ये अद्भुत रचनाएं? क्या शि..व की पारलौकिक शक्तियां मयासुर के पास थीं ? तो दोस्तों तैयार हो जाइये, इस कथानक के अद्भुत संसार में डूब जाने के लिये, जहां का हर एक दृश्य आपको वस्मीभूत कर देगा। हिमालय की गुफाओं से माया सभ्यता तक, ग्रीस के ओलंपस पर्वत से अंटार्कटिका की बर्फ की चादर तले फैले, अविश्वसनीय और अद्वितीय कहानी को पढ़ने के लिये। जिसका नाम है- “मायावन- एक रहस्यमयी जंगल”

आज से 19000 वर्ष पहले जब अटलांटिस की सभ्यता को, ग्रीक देवता पोसाईडन ने समुद्र में विलीन कर दिया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन इसी सभ्यता के अवशेष फिर से पूरी पृथ्वी पर, अपनी विचित्र शक्तियां बिखेरना शुरु कर देंगे और इन्हीं शक्तियों को प्राप्त करने के लिये, ब्रह्मांड के कुछ शक्तिशाली जीव पृथ्वी पर आ जायेंगे।

ब्रह्मांड के निर्माण के समय ईश्वर ने अपनी कुछ अलौकिक शक्तियों को, पृथ्वी के अलग-अलग भागों में छिपा दिया।

उन्हें पता था कि जब पृथ्वी फिर से संकट में आयेगी, तो यही दिव्य शक्तियां मनुष्यों की रक्षा करेंगी। अब ईश्वर को तलाश थी कुछ ऐसे मनुष्यों की, जो बुद्धि, विवेक और अपने ज्ञान से उन अद्भुत शक्तियों का वरण करें और उन शक्तियों के माध्यम से पृथ्वी की रक्षा का भार उठायें। जी हां आज की भाषा में आप इन्हें सुपर हीरोज कह सकते हैं।

‘सुप्रीम’ नामक एक छोटे से जहाज से चले कुछ मनुष्य, दुर्घटना का शिकार होकर, अटलांटिस द्वीप के आखिरी अवशेष अराका द्वीप पर जा पहुंचे।

अराका द्वीप पर उनका सामना मायावन से हुआ। मायावन ईश्वर की विचित्र शक्तियों से निर्मित एक ऐसा जंगल था, जहां पर विचित्र पेड़-पौधे, अनोखे जीव और प्रकृति की अद्भुत शक्तियां, मुसीबत बनकर सभी मनुष्यों पर टूट पड़ीं।

धीरे-धीरे उन मनुष्यों ने सभी को चमत्कृत करते हुए उस रहस्यमयी जंगल को पार कर लिया और प्रवेश कर गये इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े तिलिस्म में, जहां उनका सामना होना था- सप्ततत्व, 12 राशियों, ब्रह्मांड के अनोखे ग्रह और जीवों से।

फिर शुरु हुई एक अद्भुत प्रश्नमाला-

1) क्या वह साधारण मनुष्य तिलिस्म को तोड़ पाये?

2) क्या था माया सभ्यता के निर्माण का रहस्य?

3) क्या था रहस्य उस विचित्र ग्रेट ब्लू होल का, जो कैरेबियन सागर

में बेलिज शहर के पास स्थित था ?

4) गंगा की पहली बूंद से बनी गुरुत्व शक्ति, क्या गुरुत्वाकर्षण के

नियमों को नहीं मानती थी ?

5) क्या हिमालय में स्थित ‘वेदालय’ नामक विद्यालय में अद्भुत

शक्तियां छिपी हुईं थीं ?

6) क्या प्रकाश और ओऽम् की शक्ति से ही कैलाश पर्वत और

मानसरोवर का निर्माण हुआ था ?

7) क्या सुदूर ब्रह्मांड से आकर पृथ्वी पर गिरने वाली शक्ति, समय

को नियंत्रित कर भविष्य बदल सकती थी?

8) क्या थी उस पंचशूल की शक्तियां, जो गहरे सागर में स्थित स्वर्ण

महल में छिपा था ?

9) क्या था समुद्र की लहरों पर तैर रहे, अविश्वसनीय माया महल का

रहस्य?

तो दोस्तों देर किस बात की आइये शुरु करते हैं, ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों के राज को खोलती, एक ऐसी कहानी, जो आपको कल्पनाओं के एक ऐसे अदभुत संसार में ले जाएगी, जहां का हर एक पात्र किसी सुपर हीरो की तरह आपके मस्तिष्क पर छा जायेगा। तो शुरु करते हैं मायावन- एक रहस्यमय जंगल

चैपटर-1

समुद्र मंथन (क्षीर सागर, सतयुग)

सागर में समुद्र मंथन का कार्य चल रहा था। मंदराचल पर्वत को मथनी बनाया गया था और नागराज वासुकि को नेति की भांति प्रयोग में लाया गया था।

भगवान वि… स्वयं कछुए के रुप में मंदराचल पर्वत को अपने ऊपर उठाये थे। कछुए की पीठ एक लाख योजन चौड़ी थी।

दैत्यराज बलि के साथ सभी दैत्यों ने वासुकि को मुंह की तरफ से पकड़ रखा था और देवराज इंद्र सहित सभी देवताओं ने वासुकि को पूंछ की ओर से पकड़ रखा था।

इतने विशालकाय क्षीर सागर के मंथन से एक भयानक कोलाहल उत्पन्न हो रहा था।

अमृत निकलने की कल्पना कर सभी दैत्यों के मुख पर एक अजीब सा तेज दिखाई दे रहा था।

देवता भी उत्सुक निगाहों से समुद्र की ओर देख रहे थे। आसमान से ब्रह्म… भी सारा नजारा देख रहे थे।

तभी एक दैत्य को जोर से खांसी आयी और वह लड़खड़ा कर लहरों पर गिर गया। तुरंत एक दूसरे दैत्य ने उसकी जगह ले ली।

यह देखकर दैत्यराज बलि की निगाहें चारों ओर घूमी और नागराज वासुकि के चेहरे पर जाकर अटक गयी।

वासुकि के चेहरे पर थकावट का भाव था। थकने की वजह से वह जोर-जोर से साँस ले रहा था। जिसके कारण वासुकि के मुंह से जहर भरी हवा निकलकर, दैत्यों की तरफ के वातावरण में मिल रही थी।

उसी जहर भरी हवा के प्रवाह से वह दैत्य बेहोश हुआ था। एक पल में ही दैत्यराज बलि को यह समझ आ गया कि क्यों देवताओं ने वासुकि के पूंछ की तरफ का हिस्सा लिया है?

पर अब जगहों का स्थानांतरण संभव नहीं था, यह सोच बलि ने एक जोर की हुंकार भरकर दैत्यों का जोश बढ़ाया।

अपने राजा की हुंकार भरी आवाज सुन, दैत्य और उत्साह में आ गये। वह और ताकत लगा कर समुद्र मंथन करने लगे। दैत्यों की शक्ति को घटता देख देवताओं में भी उत्साह भर गया।

उन्हों ने भी जोर-जोर से वासुकि की पूंछ को खींचना शुरु कर दिया।

तभी समुद्र से एक जोर की गड़गड़ाहट सुनाई दी। देवता और दैत्य दोनों की लालच भरी निगाहें समुद्र पर टिक गयीं।

तभी समुद्र के नीचे से कोई नीले रंग का द्रव्य निकलकर, क्षीरसागर के श्वेत जल पर फैल गया। सभी दैत्य और देवता उसे अमृत समझ उसकी ओर भागे।

“ठहर जाओ मूर्खों !” वातावरण में दैत्यगुरु शुक्राचार्य की आवाज गूंजी- “पहले ध्यान से देख तो लो कि वह अमृत ही है या कुछ और है?”

लेकिन दैत्यराज बलि के सिवा किसी ने भी शुक्राचार्य की आवाज नहीं सुनी।

तभी क्षीरसागर की सतह पर फैले उस नीले द्रव्य से, जोरदार धुंआ निकलना शुरु हो गया।

यह धुंआ इतना खतरनाक था कि कुछ ही क्षणों में, इसने पूरे आसमान को ढंक लिया।

इस महा विषैले धुंए के प्रभाव से किसी का वहां खड़ा रहना भी संभव नहीं बचा।

सभी को अपना दम घुटता सा महसूस होने लगा। चेहरे पर जलन उत्पन्न कर, इस धुंए ने सभी की त्वचा का भी ह्रास शुरु कर दिया।

“यह ‘कालकूट’ विष है।” ब्रह्म.. ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया- “हम इसे ‘हलाहल’ भी कह सकते हैं। यह इस ब्रह्मांड का सबसे खतरनाक विष है।”

तब तक उस विष का प्रभाव सम्पूर्ण सृष्टि पर होने लगा। पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जन्तु एक-एक कर मरने लगे।

सभी देवता और दैत्यों के चेहरे इस हलाहल से निस्तेज हो गये। घबरा कर सभी देवताओ और दैत्यों ने ब्रह्.. जी की शरण ली।

“हे ब्रह्... आप इस सृष्टि के रचयिता हैं।” देवराज इंद्र ने कहा-“अब आप ही अपने पुत्रों को इस कालकूट विष से बचा सकते हैं। हमारी रक्षा करिये ....हमारी रक्षा करिये।”

इंद्र _________के शब्द सुन सभी देवता और दैत्यों ने ब्रह्.. के सामने अपने हाथ जोड़ लिये।

“मेरे पास भी इस कालकूट विष का कोई तोड़ नहीं है।” ब्रह्.. ने कहा- “आप सबको इसके लिये म….देव की उपासना करनी पड़ेगी। अब वही धरती को इस प्रलय से बचा सकते हैं।”

ब्र….व की बात सुन वहां खड़े सभी देवता और दैत्य, एक साथ म….देव की उपासना करने लगे।

हलाहल का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था। उसके प्रभाव से पूरी पृथ्वी का वातावरण इतना दूषित हो गया कि अब सूर्य की किरणें भी धरा पर नहीं पहुंच पा रहीं थीं।

तभी वातावरण में डमरु बजने की जोर की आवाज सुनाई दी, जो कि म…देव के आने का द्योतक थी । आखिरकार भक्तों की पुकार सुनकर आसमान के एक छोर से म…देव प्रकट हुए।

“हे देवाधि देव, हमें इस कालकूट विष से बचाइये।” इंद्र ने म…देव को प्रणाम करते हुए कहा- “यह विष सम्पूर्ण पृथ्वी का नाश कर रहा है।”

“यह विष तुम सभी के लालच से प्रकट हुआ है।” म…देव ने कहा-“यह विष इतना जहरीला है कि मैं इसे ब्रह्मांड के किसी भी कोने में नहीं फेंक सकता, इसलिये मुझे स्वयं इसका वरण करना पड़ेगा। पर अगर मैं इसका वरण कर भी लूं, तो भी यह इस पृथ्वी से नहीं जायेगा। जब तक पृथ्वी पर एक भी लालची इंसान रहेगा, यह विष पृथ्वी का हिस्सा बना रहेगा।"

यह कहकर म…देव ने अपने शरीर को अत्यंत विशालकाय बना लिया। अब उनका सिर आसमान को छू रहा था।

अब म…..देव के हाथों में एक विशाल शंख नजर आने लगा।

म…देव ने अपने हाथों को क्षीर सागर में डालकर सम्पूर्ण विष को अपने शंख में भर लिया, फिर शंख को अपने होंठों से लगा कर कालकूट विष का पान करने लगे।

चूंकि हलाहल अत्यंत विनाशकारी था, इसलिये म……देव ने उसे अपने कंठ से आगे नहीं जाने दिया, पर उस कालकूट विष ने म….देव के कंठ का रंग नीला कर दिया।

“नीलकंठ देव की जय!” देवताओं और दैत्यों ने विष को समाप्त होते देख हर्षातिरेक में जयकारा लगाया।

तभी कालकूट विष की एक आखिरी बूंद शंख से छलककर पृथ्वी पर जा गिरी ।

उस आखिरी बूंद ने पृथ्वी पर गिरते ही मानव आकार धारण कर लिया।

उसके शरीर का रंग नीला, बाल घुंघराले और आँखें मनमोहक थीं।

“मैं कौन हूं?” उस मनुष्य ने स्वयं को देखते हुए सवाल किया- “मेरा नाम क्या है? मैंने क्यों जन्म लिया?”

तभी उस मनुष्य को आसमान में महा..देव की छाया दिखाई दी और एक आवाज सुनाई दी-

“तुम देवताओं द्वारा उत्पन्न हुए हो। इसलिये तुम्हें आज से, युगों-युगों तक ब्रह्मांड में वेदों के द्वारा लोगों को शिक्षा देनी होगी।

चूंकि तुम्हारे शरीर का रंग नीला है, इसलिये आज से तुम्हारा नाम ‘नीलाभ’ होगा। हिमालय पर जाओ वत्स, वहीं पर तुम्हें ज्ञान की प्राप्ति होगी।"

“जो आज्ञा महा..देव।” नीलाभ ने हाथ जोड़कर महा..देव को प्रणाम किया।

नीलाभ के सिर उठाते ही महादेव की छाया आसमान से गायब हो गई और नीलाभ हिमालय की ओर चल पड़ा।

जारी रहेगा_________✍️
 
Back
Top